Tuesday, October 20th, 2026

महिला सिपाही का पंखे से लटकता मिला शव 

आरा 
आरा में एक महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली। मृतक सिपाही शारदा कुमारी थी। किराये के मकान में उसने फांसी लगा ली। उसका शव नवादा थाना क्षेत्र के कश्यप नगर में किराये के मकान से शव पंखे से लटका मिला। वह बांका की रहने वाली थी। 2018 में पुलिस में बहाल हुई थी। फिलहाल वह आरा जिला बल में दंगा निरोधी दस्ते में तैनात थी। उसके पति प्रदीप कुमार उड़ीसा में प्राइवेट काम करते हैं। इधर, महिला सिपाही के खुदकुशी किये जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सहित तमाम वरीय अफसर पहुंच गये। पुलिस डिप्रेशन में सिपाही के खुदकुशी किये जाने का अंदेशा जता रही है। उसके कमरे से एक डायरी भी मिली है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम वह अपने मकान मालिक के बच्चों के स्टडी रूम में गयी थी। 

 

#महिला सिपाही

Source : Agency

पाठको की राय